Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एनएच-32 की हालत जर्जर, जगह-जगह गड्ढों में फंस रहे वाहन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल पुलिस सड़क दुर्घटना रोकने के लिए अब अपने स्तर से प्रयास कर रही है. चांडिल बाजार में सड़क किनारे बने गड्ढे के पास पुलिस ने रेडियम लगाया है ताकि अंधेरे में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके. उक्त स्थान पर शनिवार को अहले सुबह लौह आयस्क लदा एक ट्रक घुस गया था. ट्रक पलटते-पलटते बच गया. अगर ट्रक पलटता तो सड़क किनारे स्थित मकान को बड़ी क्षति होती. ट्रक के गड्ढे में घुसने के कारण दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रही. वाहनें धीमी रफ्तार से गुजर रही थी. हालांकि पुलिस ने शाम होने तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को निकलवा लिया था. लोगों ने खस्ताहाल सड़क को दुरूस्त करने को लेकर कई बार विभिन्न मंचों से आवाज उठाई, लेकिन जनता की आवाज अबतक नहीं सुनी गई. [caption id="attachment_766759" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23-chandil-11_339-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कीचड़ में फंसा ट्रेलर[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ears-started-appearing-in-paddy-faces-of-farmers-blossomed/">चाईबासा

: धान में निकलने लगीं बालियां, किसानों के चेहरे खिले

बंगाल सीमा तक पहुंचा जाम

[caption id="attachment_766762" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23-chandil-10_930-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रेडियम लगाती पुलिस[/caption] चांडिल गोलचक्कर से जामडीह तक राष्ट्रीय राजमार्ग 32 की हालत दयनीय हो गई है. बदहाल सड़क पर जगह-जगह वाहन फंसी हुई है. इसके कारण चार दिनों से सड़क जाम जैसी स्थिति है. वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं. इसके कारण पश्चिम बंगाल के सीमा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सड़क पर लगी वाहनों की कतार से जहां राहगीरों को दिक्कत हो रही है, वहीं स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य सड़क पर बने तालाबनुमा गड्ढे परेशानी का सबब बने हुए हैं. चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क पर बनी कीचड़ में आए दिन वाहन फंस रहे हैं. फिलहाल एक ट्रेलर के फंसा होने के कारण उसके पीछे वाहनों की कतार लगी हुई है. इसी सड़क पर पितकी फाटक से लेकर जामडीह तक कहीं ना कहीं वाहन खराब हालत में मिल ही जाता है. उक्त स्थान में सड़क जाम की समस्या अब आम समस्या हो गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही