Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुकडू प्रखंड आदिवासी कुड़मी समाज का सम्मेलन 21 मई को

Chandil (Dilip Kumar) : आदिवासी कुड़मी समाज कुकड़ू प्रखंड का प्रखंड सम्मेलन 21 मई को दारुदा मोड़ में आयोजित किया जाएगा. इसका निर्णय बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विभीषण महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. कुकड़ू प्रखंड सम्मेलन में झारखंड के अलावा बंगाल व ओड़िशा से भी कुड़मी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन में कुड़मी जनजाति के इतिहास, भाषा, संस्कृति, परंपरा के संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा, संवैधानिक हक अधिकार आदि विषयों पर विस्तृत परिचर्चा किया जाएगा. इसके साथ ही सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fire-broke-out-in-the-ice-cream-parlor-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

विकास के लिए एकजुटता जरूरी

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि विकास के लिए एकजुटता जरूरी है. यह विकास चाहे क्षेत्र का हो या समाज का. सम्मेलन की सफलता के लिए गांव-गांव में जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अतिथि के रूप में संगठन के तमाम पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि आदि शामिल होंगे. बैठक में जिला सदस्य पंचानन महतो व गणेश महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष शशिभूषण महतो, संयुक्त सचिव धनंजय महतो, गाजीराम महतो, पशुपति महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही