Search

 
 
 

चांडिल : कांग्रेस ने महात्मा गांधी, शास्त्री को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया गया. विभिन्न स्थानों के साथ कई दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धाजंलि दी गई. सार्वजनिक श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति चौका मोड़ में भी पूजा आयोजन समिति की ओर से जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां समिति के अलावा उपस्थिति लोगों ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-devotees-of-the-subdivision-region-absorbed-in-the-devotion-of-the-mother-the-echo-of-goddess-songs-heard-everywhere/">चांडिल

: मां की भक्ति में लीन हुए अनुमंडल क्षेत्र के श्रद्धालु, चहुंओर सुनाई दे रही देवी गीतों की गूंज

कांग्रेसियों ने झाबरी सिंह होटल में मनाई जयंती

वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से झाबरी सिंह जी होटल में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कार्यकर्त्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान जिला परिषद के पूर्व सदस्य माधव सिंह मानकी ने कहा कि राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलकर ही देश विश्व गुरु बन सकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश विकट परिस्थिति है इसलिए हमें गांधीजी के विचारधारा को आत्मसात करने की जरूरत है. मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही