Chandil (Dilip Kumar) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा से हिमाचल छीने और कर्नाटक में धूल चटा दी. अब कांग्रेस भाजपा से देश की सत्ता भी छीनेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है. भाजपा सरकार ने अबतक एक सेप्टीपीन बनाने का भी कारखाना नहीं लगा सकी है. उन्होंने कहा कि लोग अब इस सरकारी संपत्ति बेचो अभियान चलाने वाली भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती हैं तो लोकसभा चुनाव में एक-एक मतदाता को कांग्रेस के पक्ष में वोट देना होगा. वे शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित वन विश्रामागार में प्रखंड स्तरीय "कांग्रेस जन सम्मेलन" को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-steven-dias-appointed-head-coach-of-jfc-reserve-team/">जमशेदपुर
: स्टीवन डायस बने जेएफसी रिजर्व टीम के मुख्य कोच
: गितिलीपी गांव में फर्जी तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री
: स्टीवन डायस बने जेएफसी रिजर्व टीम के मुख्य कोच
केंद्र सरकार ने जीना किया मुहाल
नफरत छोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत आयोजित कांग्रेस जन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है, वैसी परिस्थिति में कांग्रेसियों का यह दायित्व बनता है कि आम जनों की पीड़ा को कम करने के प्रयास के तहत गांव-गांव जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उसका निदान करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए संकल्पित है. इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वह गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को संकलन करें और वरीय नेताओं से संपर्क कर उन समस्याओं का निदान का प्रयास करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-buying-and-selling-of-land-in-gitilipi-village-in-a-fraudulent-manner/">चाईबासा: गितिलीपी गांव में फर्जी तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री
Leave a Comment