Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाएगी कांग्रेस

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम स्थल स्थित शीश महल परिसर में रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने और संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया. इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के प्रबुद्ध कांग्रेसजनों के साथ चर्चा की गई. मौके पर निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में कांग्रेसी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जाएंगे और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. इस दौराल कांग्रेसजन राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे. वहीं, 11 फरवरी को रांची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेसियों के बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-gathering-of-tribals-took-place-at-religious-creation-site-of-sirasita-drain/">गुमला

: सिरासिता नाले धार्मिक सृष्टि स्थल में हुआ आदिवासियों का जुटान, धर्म कंडो के लिए यात्रा शुरू

गांव-गांव में जनता से सीधा संवाद करेंगे कांग्रेसी

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि जिले के कांग्रेसी पूरी ताकत के साथ एकजुट हैं. जिले में कांग्रेस पार्टी के और अधिक सशक्तीकरण और जनता से सीधा संवाद करने के लिए कांग्रेसी गांव-गांव जाएंगे. इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को पूरी ताकत के साथ अपने प्रखंड क्षेत्र में कमेटियों के गठन एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने में लग जाने का आह्वान किया. वहीं प्रदेश द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव सिंह मानकी ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपनी शक्ति को पहचाने और अपनी पूरी क्षमता से पार्टी को मजबूत करने और आम जनमानस की समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए अपने आपको तैयार करें. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, बेबी जायसवाल, अखिल रंजन महतो, महावीर गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोहसिन आलम, मुकेश श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर उपाध्याय, दीपू ठाकुर समेत कई नेता व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही