Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : स्वच्छता को लेकर हर गांव में होगा नाडेफ व सोख्ता का निर्माण

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार गोप की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक हुई. बैठक में हर गांव में नाडेफ निर्माण, सोक पिट निर्माण और छूटे हुए लाभुकों के शौचालय निर्माण को लेकर चर्चा की गई. मौके पर जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार गोप ने बताया कि जिनका भी शौचालय निर्माण बाकी है, उन्हें शौचालय निर्माण को लेकर प्रेरित किया जाएगा और इसके निर्माण के बाद लाभुक के खाते में सीधे राशि भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-summer-camp-ends-at-sanskar-play-school-children-have-fun/">आदित्यपुर

: संस्कार प्ले स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन, बच्चों ने की मस्ती 

ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन को लेकर करें स्टार रैंकिंग

बीडीओ ने बताया कि ग्राम स्तर पर नाडेफ एवं सोक पिट का भी निर्माण किया जाएगा, जिसको लेकर सभी मुखिया एवं जल सहियाओं को 15 जुलाई से पहले ग्राम सभा करके प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि ओडीएफ प्लस के तहत ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन को लेकर स्टार रैंकिंग करने का भी निर्देश दिया गया है. वर्तमान में सभी ग्रामों का एक स्टार रैंकिंग है, जिसे तीन स्टार करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में सहायक अभियंता विकास सिंह मुंडा, बीपीओ रामलगन उरांव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रामनरेश पासवान, कनीय अभियंता तुलसी कालिंदी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जियाउल हक एवं मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही