Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कोर कार्बोनएक्स सॉल्यूशंस ने ग्रामीणों के बीच बांटा धुंआ रहित चूल्हा

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम पंचायत क्षेत्र के बाकलतोड़िया गांव में रविवार को ग्रामीणों के बीच धुंआ रहित चूल्हा का वितरण किया गया. धुंआ रहित चूल्हा का वितरण हैदराबाद की कंपनी कोर कार्बोनएक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने गैर सरकारी संस्थान झारखंड ज्योति के सहयोग से किया. ईचागढ़ क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने के लिए झारखंड ज्योति संस्थान ने बीड़ा उठाया है. इस काम में संस्थान को कोर कार्बोनएक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का सहयोग मिल रहा है. कंपनी अपने सीएसआर फंड से क्षेत्र में कार्बन की मात्रा को कैसे कम से कम किया जाए इस पर काम कर रही है. इसी क्रम में बाकलतोड़िया गांव में रविवार को धुंआ रहित चूल्हा का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-40th-anniversary-of-rda-organization-was-celebrated-in-sorodabar-village/">घाटशिला

: सोरोडाबर गांव में आरडीए संस्था का 40 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया

गांव व ग्रामीणों के उत्थान के लिए काम करें संस्थान व कंपनी

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल माझी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थान और कंपनी क्षेत्र के गांव और ग्रामीणों के उत्थान के लिए काम करें. इस अवसर पर कोर कार्बनएक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के सीईओ मनोज कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी देश भर में महिलाओं को चूल्हे के धुंए से मुक्त करने के लिए काम कर रही है. देश के अलग-अलग हिस्से में धुंआ रहित चूल्हा का वितरण किया जा रहा है. इसी के क्रम में रविवार को बाकलतोड़िया में ग्रामीणों के बीच धुंआ रहित चूल्हा वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-artists-presented-chhau-dance-on-mythology-crowd-gathered/">चक्रधरपुर

: पौराणिक कथाओं पर कलाकारों ने पेश किया छऊ नृत्य, उमड़ी भीड़

उन्नत गांव बनेगा बाकलतोड़िया 

मौके पर कांग्रेस नेता शैलजा सिंह ने कहा कि ईचागढ़ प्रखंड के बाकलतोड़िया गांव को झारखंड राज्य अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उन्नत ग्राम बनाने के लिए चयनित किया गया है. इसका कार्यभार झारखंड ज्योति संस्थान को सौंपा गया है. इस अवसर पर झारखंड ज्योति के सचिव जयंत मंडल, कांग्रेस नेता शैलजा सिंह, लालटू महतो, जवाहरलाल महाली, मीरा तिवारी, दिनेश चंद्र मंडल, कालीपद लायक, गोकुल लायक, नमिता लायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही