Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती मुटुदा जंगल से दंपती का नर कंकाल बरामद, फैली सनसनी

Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मुटुदा के जंगल से चौका थाना की पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया है. बताया जाता है कि गांव के एक दंपती की हत्या जनवरी माह में कर दी गई थी, दोनों नर कंकाल उन्हीं का है. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि मुटुदा के रहने वाले सोमा मुंडा और एतवारी देवी की हत्या जनवरी माह में ही पड़ोसियों के द्वारा कर दी गई थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-expansion-of-seraikela-kharsawan-district-congress-committee-list-of-district-executive-and-office-bearers-released/">चांडिल

: नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती मुटुदा जंगल से दंपती का नर कंकाल बरामद, फैली सनसनी

मृतकों के बेटे ने किया खुलासा

इसकी जानकारी मृतक के 12 वर्षीय बेटा बाजू मुंडा ने अपने मामा और अन्य परिजनों के साथ चौका थाना आकर रविवार को दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद चौका थाना की पुलिस उन लोगों के साथ मुटुदा पहुंची और घने जंगल के बीच बताए गए स्थान से कंकाल बरामद किया.

अक्सर होता था झगड़ा

इस संबंध में मृतका के भाई सनातन मुंडा ने चौका थाना में उसके पड़ोसियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के द्वारा सोमा मुंडा और एतवारी देवी के साथ हमेशा गाली गलौज किया जाता था. आमने सामने होने पर झगड़ा होता था. उनके पड़ोसी दोनों के साथ मारपीट भी करते थे. इसी क्रम में जनवरी में पड़ोसियों ने एक साथ मिलकर दोनों को पीट पीट कर मार डाला और जंगल के बीच फेंक दिया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-fifth-night-sankirtan-started-in-kumdashol-crowd-of-devotees-thronged/">डुमरिया

 : कुमड़ाशोल में पंचम रात्रि संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, भक्तों की उमड़ी भीड़

पड़ोसियों ने दी थी धमकी

पड़ोसियों ने मृतक के परिजनों को चेतावनी दी कि इसकी जानकारी अगर उन लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई तो वे उनकी भी हत्या कर देंगे. इसी डर से किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया. पड़ोसियों का आतंक बढ़ता देख रविवार को मृतक के 12 वर्षीय पुत्र बाजू मुंडा अपने मामा सनातन मुंडा व अन्य परिजनों के साथ थाना पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारे

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. दर्ज प्राथमिकी में जिन लोगों का नाम दिया गया है पुलिस उनकी तलाश कर रही है. फिलहाल सभी फरार हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पुलिस बरामद नर कंकालों को जांच के लिए भेज दिया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही