Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सीपीएल का फाइनल आज, विजेता को मिलेगा 70 हजार नकद व ट्रॉफी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चिलगु में गुरुवार को चिलगु प्रीमियर लीग यानी सीपीएल का फाइनल मैच रात को दुधिया रौशनी में खेला जाएगा. रात के वक्त होने वाले फाइनल मैच के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों की गई हैं. आयोजन को भव्य बनाने के लिए सीपीएल के संयोजक दुर्योधन गोप व पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही हैं. संयोजक दुर्योधन गोप ने बताया कि चिलगु के सामने कन्याडुबा मैदान में होने वाले फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहेंगे. ग्रामीण क्षेत्र के होने वाले फ्लड लाइट क्रिकेट मैच को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है. टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शामिल थी. इसे भी पढ़ें :स्वयं">https://lagatar.in/women-of-self-help-groups-should-make-villages-centers-of-employment-arjun-munda/">स्वयं

सहायता समूह की महिलाएं अपने गांवों को बनायें रोजगार का केंद्र : अर्जुन मुंडा

विजेता को मिलेगा 70 हजार नकद

[caption id="attachment_647907" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/25-chandil-match-3-300x222.jpg"

alt="" width="300" height="222" /> मैदान में तैयािरयों को अंतिम देते आयोजक.[/caption] सीपीएल के समापन समारोह का शुभारंभ शाम सात बजे होगा. इसके बाद पत्रकार एकादश बनाम चिलगु एकादश के बीच प्रदर्शनी मैच का आयोजन होगा. प्रदर्शनी मैच के बाद सीपीएल का फाइनल मुकाबला होगा. फाइनल मैचन में आरएस ब्रदर्स व आरके वॉरियर्स के बीच शानदार मुकाबला होगा. सीपीएल के फाइनल मैच के विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 70 हजार नकद के साथ ट्रॉफी दिया जाएगा. वहीं मैच के उप विजेता को 50 हजार नकद के साथ ट्रॉफी दिया जाएगा. सीपीएल के संयोजक दुर्योधन गोप ने बताया कि इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बेस्ट प्लेयर, बेस्ट कीपिंग समेत उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-the-road-leading-to-ballia-baba-ashram-in-baghrachuda-is-in-bad-shape/">बहरागोड़ा

: बाघराचुड़ा में बलिया बाबा आश्रम जाने वाली सड़क बदहाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही