Search

 
 
 

Chandil : ईचागढ़ से नामांकन के लिए उमड़ी भीड़, 13 लोगों ने दाखिल किया पर्चा, तीन ने खरीदा

 
Chandil (Dilip Kumar) : विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को नामांकन करने बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंचे. चांडिल अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को कुल 13 लोगों ने 21 सेट में नामांकन दाखिल किया.

इन्‍होंने किया नामांकन दाखिल

नामांकन करने वालों में एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो,  जेएलकेएम उम्मीदवार तरुण महतो, एसयूसीआई सी उम्मीदवार आशुदेव महतो, निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह, खगेन महतो, अनुप कुमार महतो, तुलसी दास महतो, रामहरि गोप, सुधाकर सिंह, विरेंद्र नाथ माझी, शंभू गोराई, आशुतोष महतो और प्रवेश कुमार शामिल हैं.

अब तक 20 लोगों ने किया है नामांकन

उम्मीदवारों ने अपने प्रस्तावकों के साथ अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अबतक कुल 20 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं गुरुवार को तीन लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन का पर्चा खरीदा. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अबतक कुल 31 लोगों ने नामांकन का पर्चा खरीदा है.

शुक्रवार को नामांकन का अंतिम तिथि

विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम तिथि है. इसके लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिक संख्या में नामांकन करने पहुंचे. वहीं चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं. गुरुवार को मुखिया होटल-डैम रोड पर दिनभर जाम सा नजारा रहा. नामांकन करने के लिए हरेलाल महतो, खगेन महतो, अरविंद सिंह, तरुण महतो सैकड़ों की संख्या में वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे. हम किसी से कम नहीं के तर्ज पर सभी वाहनों का काफिला लेकर चल रहे थे.

नामांकन के बाद अरविंद सिंह ने की जनसभा

गुरुवार को नामांकन करने वाले 13 उम्मीदवारों में से सिर्फ अरविंद सिंह ने ही जनसभा किया. बाकि किसी ने भी नामांकन के बाद सभा नहीं की. अबतक नामांकन पत्र लेने वाले 11 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है. आसार हैं कि शुक्रवार को भी नामांकन पत्र की बिक्री हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/tata-steel-half-marathon-in-jamshedpur-on-24th-november-preparations-begin/">जमशेदपुर

में टाटा स्टील का हाफ मैराथन 24 नवंबर को, तैयारी शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही