Search

 
 
 

चांडिल : झारखंड दिशोम बाहा में उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड दिशोम बाहा (सरहुल) समिति द्वारा चांडिल गोलचक्कर स्थित दिशोम जाहेरगाढ़ में शुक्रवार को आयोजित सरहुल महोत्सव में जन सैलाब उमड़ा. मौके पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पारंपारिक वेशभूषा में जाहेरथान पंहुचे. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को सरहुल की बधाई दिया और सरहुल नृत्य कर खुशियां मनाई. इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध लोग भी दिशोम जाहेरथान में आकर पूजा-अर्चना कर मारांग बुरु (ईष्टदेव), जाहेर आयो के चरणों में नतमस्तक हुए और आशीष के रूप में नायके बाबा से सखुआ का फूल ग्रहण किया. सखुआ फूल को महिलाओं ने अपने माथे के जुड़े पर और पुरुषों ने अपने कानों पर लगाया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-100-dictator-in-the-country-rights-are-being-violated-subodh-kant/">चांडिल

: देश में शत-प्रतिशत तानाशाह, अधिकारों का हो रहा हनन : सुबोधकांत

विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री व उपायुक्त हुए शामिल

[caption id="attachment_589238" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/24-chandil-6_562.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ढोल, मांदर व नगाड़ा की थाप पर थिरकते पुरुष[/caption] सरहुल के अवसर पर चांडिल गोलचक्कर स्थित जाहेरथान में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जिले के उपायुक्त आरवा राजकमल, चांडिल की प्रमुख अमला मुर्मू समेत कई राजनीतिक दलों के नेता व गणमान्य शामिल हुए. उपस्थित अतिथियों ने मारांग बुरू व जाहेर आयो से राज्यवासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीष मांगा और लोगों को सरहुल की बधाई दी. उपस्थित अतिथियों ने लोगों के साथ सरहुल नृत्य भी किया. दिशोम बाहा में युवाओं का जोश व जुनून सिर चढ़कर बोल रहा था. युवक-युवतियां ढोल, मांदर और नगाड़ा की थाप पर नृत्य करते दिखे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sarhul-festival-celebrated-by-worshiping-at-sarna-site-with-shobha-yatra/">चाईबासा

: शोभा यात्रा के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर मनाया सरहुल पर्व

गांगुडीह और खुदियाडीह में भी रहा सरहुल का उल्लास

चांडिल प्रखंड के खुदियाडीह में आदिवासी समन्वय समिति की ओर से सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. वहीं गांगुडीह दिशोम जाहेरथान में भी प्रकृति पर्व सरहुल उल्लास के साथ मनाया गया. खुदियाडीह में विधायक सविता महतो, चांडिल पश्चिम की जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, ईचागढ़ प्रखंड के प्रमुख गुरुपाद मार्डी, चांडिल पूर्वी की जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, झामुमो नेता चारुचांद किस्कू, झामुमो नेता सुकराम हेंब्रम, युवा नेता खगेन महतो समेत कई गणमान्य शामिल हुए. वहीं गांगुडीह स्थित पातकोम दिशोम जाहेरथान में आयोजित सरहुल महोत्सव में लोगों ने मांदर की थापों पर थिरकते हुए खुशियां मनाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही