Search

 
 
 

चांडिल : वैशाख संक्रांति पर आयोजित शिव पूजा में उमड़ी भीड़, भक्तों ने दिखाई हठभक्ति

 
Chandil (Dilip Kumar) : पीठ पर लोहे का हूक लगा करीब पचास फीट ऊपर झूलकर भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैशाख संक्रांति के पावन अवसर पर चांडिल प्रखंड के चावलीबासा, उरमाल, हेंसाकोचा और ईचागढ़ प्रखंड के बुरुहातु, डैमडुबी गांव कल्याणपुर समेत अन्य स्थानों में स्थित शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई. पुजारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. इसके पूर्व भक्तों ने पवित्र जलाशयों से भगवान की आराधना कर कलश यात्रा निकाली, जो गाजे-बाजे के साथ विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए शिव मंदिर पहुंचा. इसके बाद मंदिरों में कलश स्थापना कर भगवान की पूजा-अर्चना शुरू किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-block-nav-nirman-sangharsh-samiti-demanded-to-make-jaintgarh-a-block/">किरीबुरू

: प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति ने जैंतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग की

पचास फीट ऊपर झूलकर भक्तों ने दिखाई हठभक्ति 

शिव आराधना में लीन भक्तों ने वैशाख संक्रांति पर अपनी हठभक्ति का प्रदर्शन किया. इस दौरान भक्तों ने अपनी पीठपर लोहे का हुक लगाया. जमीन से करीब पचास फीट ऊपर लगे लकड़ी के सहारे भक्तों ने झुलकर अपनी हठभक्ति दिखाई. इस दौरान उरमाल में भव्य मेला का आयोजन किया गया था. शिव मंदिर प्रांगण में शिव पूजा के उपलक्ष्य पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था. वहीं चांडिल प्रखंड के हेंसाकोचा में भी शिव पूजा पर मेला का आयोजन किया गया था. चावलीबासा में रविवार की रात कलश यात्रा निकाली गई. इसके साथ ही शिव भक्तों ने लोटन देकर नदी घाट से शिव मंदिर पहुंचे. वहीं सोमवार को महिला छऊ नृत्य दलों के बीच छऊ नाच का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही