Search

 
 
 

चांडिल : तिरुलडीह टुसू मेला में उमड़ा जनसैलाब, दिखी परंपरा की झलक

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह फुटबॉल मैदान में सोलोआना समिति तिरुलडीह-कूदा के तत्वावधान में विराट टुसू मेला में जनसैलाब उमड़ा. मौके पर झूमर संस्कृतिक कार्यक्रम एवं मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया. मेला में दूर दराज से श्रद्धालु बड़े बड़े चौडल के साथ नाचते गाते दिखे. वहीं, बारीपादा ओड़िशा के झूमर सम्राट दीपक महतो एंड झूमर संस्कृतिक कार्यक्रम पार्टी ने एक से बढ़कर एक झूमर गीत प्रस्तुत किया. वहीं बंगाली एक्टर शैलेंद्र महतो एवं गायक कुंदन कुमार गोप के गानों से दर्शक झूमते-नाचते हुए नजर आए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chandil-Tusu-Mela-3-750x536.jpg"

alt="" width="750" height="536" /> इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/death-anniversary-of-mahatma-gandhi-in-arka-jain-university-tribute-paid-to-the-martyrs-including-the-father-of-the-nation/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी में मनी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपिता समेत शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुरस्कृत किए गए टुसू

मेला में आएं टुसू और चौड़ल को कमेटी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मेला में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद राय, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा, रामलाल सिंह मुंडा, प्रकाश जायसवाल, सुग्रीव महतो, बिकाश ठाकुर, संतोष सिंह, मनोज साव, बाबलु साव, राहुल पांडेय, नरहरि सिंह मुंडा, पवन सिंह, परेश महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही