Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रहिन मेला में छऊ नाच देखने उमड़ी भीड़

Chandil (Dilip Kumar)रहिन पर्व के अवसर पर चांडिल प्रखंड के साहरबेड़ा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों का हुजुम उमड़ा. रविवार की रात को आयोजित सांस्कृतिक आदिवासी छऊ नृत्य पार्टी और भारतीय जन कल्याण छऊ नृत्य पार्टी के बीच छऊ नाच का शानदार मुकाबला हुआ. छऊ नाच देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. साहेरबेड़ा में छऊ नाच के अलावा बाई नृत्य और मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया था. प्रतिवर्ष रहिन पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-it-is-unfortunate-that-the-free-coaching-center-of-kolhan-university-is-not-running-smoothly-sanatan-pinguwa/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर सुचारू रूप से नहीं चलना दुर्भाग्यपूर्ण : सनातन पिंगुवा

नीमडीह के लाकड़ी में मेला आज

पवित्र रहिन पर्व के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. लाकड़ी गांव में सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद भक्ता टांगान का आयोजन होगा. इसके बाद शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूरी रात चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अलावा पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही