Search

 
 
 

चांडिल : पीठा छांका मेला में उमड़ी संस्कृति प्रेमियों की भीड़

 
  • पारंपरिक संस्कृति हमारी अनमोल विरासत : मधुसुदन गोराई
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के गौरडीह में आदिवासी लोकसंस्कृति सार्वजनिक पीठा छांका मेला में संस्कृति प्रेमियों की भीड़ उमड़ी. मेला का आयोजन धन सिंह - मान सिंह पूजा के शुभ अवसर पर गौरडीह, (बनडीह) लोवाबेड़ा, सांगिड़ा, गौरडीह एवं बांटांड़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था. मौके पर भव्य टुसू व आकर्षक चौड़ल के साथ मानभूम की प्राचीन पारंपरिक सांस्कृतिक बाई नाच आकर्षण का केंद्र रहा. बाई नाच के कलाकार बिजली देवी ने अपने मनमोहक अंदाज से संस्कृति प्रेमियों को मोहित किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-chhotanagara-angry-due-to-pcc-carrying-water-pipe-over-the-road/">किरीबुरु

: पीसीसी सड़क के ऊपर से पानी पाईप ले जाने से छोटानागरा के ग्रामीण नाराज

पुरस्कृत हुए टुसू व चौड़ल 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Pitha-Mela.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेला में पहुंचे टुसू और चौड़ल को उपहार देकर सम्मानित किया गया. मेला में शामिल अतिथियों ने नकद राशि पुरस्कार देकर टुसूू व चौड़ल को सम्मानित किया. मेला में प्रथम पुरस्कार कुईआनी के लक्षण सिंह, द्वितीय बनडीह के डेंजर, तृतीय बांगुरदा के बिनापनी क्लब, चतुर्थ बाड़ेदा के फतेराम, पंचम जजरा के कांत सिंह, षष्ठ बुरुडीह के चुमकी रानी एवं सप्तम पुरस्कार घुटियाडीह के विरंची महतो को दिया गया. मेला में झारखंड, पश्चिम बंगाल राज्य से लगभग 50 हजार दर्शकों का जुटान हुआ. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-drain-work-done-with-jcb-by-holding-fake-gram-sabha/">लातेहार

:फर्जी ग्राम सभा कर जेसीबी से कराया गया नाली का काम

विरासत को संजोकर रखना हमारा दायित्व

मेला में उपस्थित संस्कृति प्रेमियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि प्राचीन पारंपरिक संस्कृति हमारी अनमोल विरासत है. इसे संजोकर रखना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है. जबतक संस्कृति है तबतक हमारी पहचान है. हम संस्कृति को भूले तो हमारी पहचान ही मिट जाएगी. इस अवसर पर मुखिया वरुण कुमार सिंह, मुखिया सुभाष सिंह, डा. चंद्रमोहन गोराई, मेला समिति के अध्यक्ष अजब सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सचिव विनोद सिंह, सह सचिव भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सह दनार्दन सिंह, लाल मोहन गोराई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही