Search

 
 
 

चांडिल : सीआरपीएफ ने ग्रामीणाें के बीच बांटी जरूरत की सामग्री

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती मातकमडीह स्थित सीआरपीएफ 133-एफ बटालियन की ओर से गुरुवार को कैंप परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों को साड़ी, मच्छरदानी, छाता और किसानों के बीच कुदाल व खुरपी आदि का वितरित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loved-couple-came-to-court-to-get-married-girlfriends-family-beat-her-up/">जमशेदपुर

: कोर्ट में शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा
वहीं गांव के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उदेश्य से फुटबॉल, वॉलीबॉल, किकेट सामग्री फुल किट के साथ और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, किताबें और पठन-पाठन की अन्य सामग्री भी वितरित की गई. मौके पर सीआरपीएफ 133 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संदीप द्विवेदी, सहायक कमांडेंट शषि भूषण, बटालियन के अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-provided-necessary-materials-to-a-homeless-elderly-couple/">लातेहार

: बेघर वृद्ध दंपति को आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करायीं

सुरक्षा के साथ विकास करना मुख्य उद्देश्य : कमांडेंट

मौके पर बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए सरकार की ओर से ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों को विकसित करना, समाज से जोड़ना एवं जनता की मदद करना है. जिससे कि आम जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो और सरकार के प्रति आम जनता में विश्वास पैदा हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-disability-testing-camp-for-5-people-will-be-organized-in-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: सदर अस्पताल में 5 को लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर
युवा वर्ग खेल के माध्यम से और विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर उच्च पदों पर काबिज हो. उन्होने कहा कि गांव व क्षेत्र के विकास में नक्सली बाधक है. सीआरपीएफ का उद्देश्य ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ गांव व क्षेत्र का विकास करना भी है, ताकि ग्रामीण खुशहाल जिंदगी जी सके. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि नक्सलियों को अपने गांव में पनाह नहीं दे. ऐसे लोग गांव में आते है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें और भयमुक्त होकर जिंदगी जीए. ग्रामीणों की सजगता के कारण ही क्षेत्र में नक्सलवाद पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही