Search

 
 
 

Chandil : सीडब्ल्यूसी ने चौका के होटल में काम कर रहे नाबालिग को कराया मुक्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को जिला बाल कल्याण समिति, सरायकेला की टीम ने चौका में बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने चौका के एक होटल में मजबूरी वश काम करने वाले एक नाबालिग को मुक्त कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया. बच्चा अनाथ है और उसके चाचा भी विकलांग है, इसलिए बच्च मजबूरीवश होटल में काम कर रहा था. बाल कल्याण समिति की टीम ने उसे मुक्त कराते हुए होटल मालिक और बच्चे के परिजन से दोबारा बच्चे से काम नहीं कराने की हिदायत दी. टीम से बच्चे के गांव के जनवितरण प्रणाली की दुकान से संपर्क कर उसके परिवार को अनाज देने के लिए कहा.

कल्याणकारी योजना से जोड़ा जाएगा

बाल कल्याण समिति सरायकेला के सैयद अयाज हैदर ने बताया कि अनाथ बच्चे को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा. सरकार की ओर से उसके पठन-पाठन और अन्य जरूरतों के लिए मिलने वाली चार हजार रुपये की सहायता राशि उसे प्रतिमाह मिले इसके लिए समिति आवश्यक कार्रवाई करेगी. टीम ने इसके अलावा कांड्रा, चांडिल व अन्य स्थानों में भी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि लोग बाल मजदूरों से काम ना कराएं.

टीम में यह थे शामिल

टीम में समिति के सदस्य बीणा रानी महतो, यंवा संगठन, सरायकेला के मुकेश कुमार पांडेय, पहएलवी बिट्टू प्रजापति, चौका थाना के पीएलवी विष्णु महतो समेत चौका थाना की पुलिस भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : चंडिल:">https://lagatar.in/chandil-20-thousand-cft-illegal-sand-and-one-highway-seized-in-ichagarh/">चंडिल:

ईचागढ़ में 20 हजार सीएफटी अवैध बालू व एक हाईवा जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही