Search

 
 
 

चांडिल : अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लोथॉन 3 आयोजित

 
Chandil (Dilip Kumar) : अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच चांडिल नगर शाखा के तत्वावधान में साइक्लोथॉन 3 का आयोजन किया गया. फिट इंडिया हिट इंडिया के तर्ज पर विवेकानंद केंद्र चांडिल से साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया गया. सुबह केंद्र परिसर से साइकिल रैली की शुरुआत हुई. मौके पर मुख्य रूप से चांडिल थाना के प्रभारी दिनेश ठाकुर भी शामिल हुए. उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए स्वयं भी साइकिल चलाते हुए रैली के साथ रहे. विवेकानंद परिसर से शुरू होकर साइकिल रैली तांती बांध तक गई. उसके बाद वापस लौटकर डेम रोड होते हुए आदर्श कॉलोनी तक गई. आदर्श कॉलोनी से वापस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर रैली संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-uncontrolled-car-collided-with-divider-passengers-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

सभी को मिले प्रमाण पत्र

मारवाड़ी युवा मंच चांडिल नगर शाखा के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि रैली में नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों समेत 12 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, इसमें देश भर की 800 शाखाओं की भागीदारी रही. उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में सभी के लिए नाश्ता और पानी की व्यवस्था की गई थी. वहीं रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाण पत्रों का वितरण थाना प्रभारी के हाथों किया गया. मंच की ओर से थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर को भी अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही