Search

 
 
 

चांडिल : दलमा बचाओ समिति ने सफारी योजना का किया विरोध

 
Chandil (Dilip Kumar) : दलमा बचाओ समिति के बैनर तले रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक कांदरबेड़ा ऊपर फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई. बैठक में आस-पास स्थित गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. मौके पर दलमा सफारी के नाम पर किए जा रहे व्यवासायिकरण का पुरजोर विरोध किया गया और इसके खिलाफ आंदोलन करने का आवाहन किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी ऐसा नियम जो स्थानीय आदिवासी-मूलवासी के खिलाफ होगा, उसका विरोध किया जाएगा. वन विभाग का इस प्रकार का नियम स्थानीय ग्रामीणों के लिए कहीं से भी उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-people-listened-to-pms-mind-in-kendadih/">घाटशिला

: केंदाडीह में भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

डीएफओ को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बाइक का दलमा में प्रवेश पर रोक, चार पहिया से जाने पर 600 रुपये से अधिक का शुल्क आदि नियमों से 84 गांव के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीण पीढ़ी दर पीढ़ी दलमा का संरक्षण करते हुए आ रहे हैं, विभाग की ओर से अब ग्रामीणों पर भी नियम थोपा जा रहा है. वन विभाग के इन्हीं नियमों के खिलाफ सोमवार 28 अगस्त को वन विभाग के डीएफओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में मुखिया बिदु मुर्मू, पंचायत समिति माधवी सिंह, उप मुखिया प्रदीप महतो, वार्ड मेंबर मलींदर उरांव, पूर्व उप मुखिया मलींदर महतो, बाबू राम सोरेन, आनंद गोराई, बुधु माझी, बर्जन माझी, अंगद सिंह, रवींद्र नाथ सिंह, आकाश महतो, सुब्रतो नाग, दीपक महतो, संतोष गोराई, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-dsp-conducted-a-raid-caught-a-truck-loaded-with-25-tons-of-illegal-scrap/">चंदवा

: डीएसपी ने की छापेमारी, 25 टन अवैध स्क्रैप लदे ट्रक को पकड़ा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही