Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डालसा ने ईचागढ़ क्षेत्र में चलाया नशा मुक्ति अभियान

Chandil (Dilip Kumar) : नालसा, झालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार व अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल के तत्वावधान में सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के रानीडीह में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. ईचागढ़ प्रखंड के पारा लीगल वॉलिंटियर कार्तिक गोप ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने की अपील की गयी. मौके पर कार्तिक गोप ने कहा कि देश के भविष्य और तरक्की के लिए नशा सबसे बड़ी रुकावट है. यह परिवार और समाज के लिए एक अभिशाप है. इसके बावजूद लोग इसके आदी होते जा रहे हैं.

एक व्यक्ति के नशा करने से पूरा परिवार होता है नष्ट

कार्तिक गोप ने कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है, जो दीमक की तरह समाज, परिवार और देश को विनाश की ओर ले जाता है. नशा करना एक प्रकार से आत्महत्या करने जैसा है. एक व्यक्ति के नशा करने से पूरा परिवार नष्ट हो जाता है. उसकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है. नशे के कारण इंसान एक दिन पूरी तरह बर्बाद हो जाता है. उन्होंने कहा कि नशा करना तो दूर नशा करने के लिए प्रेरित करना भी घोर पाप है. नशे के कारण दिन प्रतिदिन हिंसा, शोषण, बलात्कार, दुर्घटना जैसे अमानवीय कृत्य हो रहे हैं. इसलिए नशा के खिलाफ सभी को एकजुअता दिखाते हुए इससे मुक्ति पाना होगा. कार्यक्रम में ठाकुर दास गोप, रानी गोप, अनुरुद्ध गोप, कामदेव गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही