Search

 
 
 

चांडिल : डालसा ने स्कूल में आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौरांगकोचा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में आठवीं व नौंवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए. जांचोपरांत विजेताओं के नामों की घोषणा की गई, इनमें अभिराम कर्मकार को प्रथम, विवेक हेंब्रम को द्वितीय और तारास माझी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर डालसा के पीएलवी और शिक्षकों के हाथों सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-allegations-of-using-substandard-material-in-patkita-school-building-construction-work/">मुसाबनी

: पाटकिता विद्यालय भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

प्रोत्साहित करने के लिए किया आयोजन

मौके पर ईचागढ़ के पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. वर्तमान समय में प्रतियोगिताओं में सफल होने पर ही नौकरी आदि मिलती है. ऐसे में बच्चों को विद्यालय स्तर से ही अपने को परिपक्व करने की जरूरत है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक सेनापति महतो ने भी बच्चों को उत्साहित किया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 28 विद्यार्थी शामिल हुए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही