Search

 
 
 

Chandil : 0.05 मीटर बढ़ा डैम का जलस्तर, खुला है चार रेडियल गेट

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम का चार रेडियल गेट खुले रहने के बावजूद डैम का जलस्तर घटने के बजाय बढ़ रहा है. गेट खुलने के बाद डैम का जलस्तर 0.05 मीटर बढ़ा है. रविवार को चांडिल डैम का जलस्तर 181.25 मीटर दर्ज किया गया था. इसके बाद चार रेडियल गेटों को खोल दिया गया था. इनमें एक रेडियल गेट को 35 सेंटीमीटर और तीन अन्य गेटों को 10-10 सेंटीमीटर खोला गया है. चार रेडियल गेट खुले रहने के बाद भी साेमवार को चांडिल डैम का जलस्तर 181.30 मीटर दर्ज किया गया. वैसे सोमवार को बारिश नहीं हुई. रविवार को भी बारिश नहीं के बराबर हुई थी. इसके कारण सोमवार दोपहर से ही चांडिल डैम का जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है. संभावना है कि बारिश नहीं होने पर अब धीरे-धीरे डैम का जलस्तर घटने लगेगा. बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण ईचागढ़ गांव के निकट तक डैम का पानी पहुंच गया है. ईचागढ़ में बने नये पुल के पास डैम के पानी का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. विदित हो कि डैम का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद रविवार को सुबह करीब आठ बजे चांडिल डैम के चार रेडियल गेटों को खोल दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-infiltrators-are-changing-the-demography-of-the-entire-state-asha-lakra/">Jamshedpur

: पूरे राज्य की डेमोग्राफी बदल रहे घुसपैठिये – आशा लकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही