Search

 
 
 

चांडिल : डैम का घटाया जा रहा जलस्तर, खोला गया एक रेडियल गेट

 
Chandil (Dilip Kumar) : बरसात के मौसम में अचानक जलस्तर बढ़ न जाए इसके लिए चांडिल डैम का जलस्तर कम किया जा रहा है. फिलहाल चांडिल डैम का जलस्तर 180.65 मीटर है. बावजूद इसके डैम का एक रेडियल गेट को खोल दिया गया है. रविवार की सुबह करीब नौ बजे डैम का एक रेडियल को 30 सेमी तक खोला गया है. परियोजना प्रशासन की ओर से बताया गया कि सुरक्षा के लिए ऐहतियात के तौर पर एक रेडियल गेट को खोला गया है, ताकि बारिश के बीच अचानक जलस्तर बढ़ने पर डूब क्षेत्र के किसी भी गांव में पानी ना घुसे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-jawans-take-out-tiranga-yatra/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बारिश होते ही बढ़ जाती है धड़कन

मानसून के मौसम में बारिश होते ही विस्थापितों की दिल की धड़कन बढ़ जाती है. तेज बारिश होने पर डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण डैम के किनारे पर बसे डूब क्षेत्र के गांवों में डैम का पानी घुस जाता है. प्रतिवर्ष डूबक्षेत्र के गांव जलमग्न होते हैं, जिससे विस्थापित परिवारों की परेशानी बढ़ जाती है. बताया जाता है कि विस्थापित होने के बाद परियोजना प्रशासन की ओर से संपूर्ण मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा नहीं मिलने के कारण सैकड़ों की संख्या में विस्थापित परिवार अब भी अपने पुराने गांव में ही रहते हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-district-administration-did-full-dress-rehearsal-minister-champai-will-hoist-the-national-flag/">आदित्यपुर

: जिला प्रशासन ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल, मंत्री चंपई फहराएंगे राष्ट ध्वज
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही