Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : प्रखंड स्तरीय सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता के लिए तिथि निर्धारित

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता के लिए तिथि निर्धारित कर दिया गया है. सहाय योजना के तहत बालक व बालिका वर्ग के लिए हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित एथलेटिक्स के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत स्तर पर 14 से 19 साल के लड़के और लड़कियां शामिल हो सकते हैं. इसके लिए सभी को पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा. खेल के पहले तक खिलाड़ी ऑन द स्पाट अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज का फोटो लाना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-leveling-of-swarnrekha-aarti-ghat-started-minister-banna-himself-monitoring/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा आरती घाट का समतलीकरण शुरू, मंत्री बन्ना स्वयं कर रहे निगरानी

कुकडू व नीमडीह में 20, ईचागढ में 21 व चांडिल में 23 से होगा प्रतियोगिता

नीमडीह और कुकडू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी से शुरू होगा. वहीं ईचागढ़ में 21 से और चांडिल में 23 जनवरी से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. कुकडू प्रखंड का प्रतियोगिता चोकेगोड़िया मैदान में, नीमडीह प्रखंड का प्रतियोगिता ब्लॉक मैदान में, ईचागढ प्रखंड का प्रतियोगिता लेपाटांड़ फुटबॉल मैदान में और चांडिल प्रखंड का प्रतियोगिता कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम में होगा. इसको लेकर प्रमुख, उप प्रमुख, 20 सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सभी थाना प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effigy-of-tripura-cm-burnt-in-protest-against-attack-on-dr-ajay-kumar/">जमशेदपुर

: डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में त्रिपुरा के सीएम का पुतला जलाया

राज्य के पांच जिलों में होगा सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता

खेल के माध्यम से युवाओं को भटकने से रोकने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़े रखने के लिए सरकार राज्य के नक्सल प्रभावित पांच जिलों में सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रही है. इस योजना को पहले चरण में झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिले में लागू किया जाएगा. योजना का उद्देश्य इन जिलों में जमीनी स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना है. ताकि खेल के माध्यम से युवा अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकें. योजना के जरिये युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजना के जरिये जागरूकता पैदा करना शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही