Search

 
 
 

Chandil : डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

 
Dilip Kumar Chandil  : सरायकेला-खरसावां के डीसी रविशंकर शुक्ला ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों की वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा. बैठक में डीसी ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एचआईवी जांच, एएनसी, वीएचएसएनडी, आयरन गोली वितरण, संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी, टीबी जांच, कुष्ठ रोगी पहचान व इलाज, एचआईवी जांच, मलेरिया, डेंगू, हीमोग्लोबिन जांच, मैटरनल डेथ, चाइल्ड डैथ, लो बर्थ वेट चाइल्ड आदि की समीक्षा की और कार्य प्रगति पर असंतोष जताया. सिविल सर्जन व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को संसाधनों का सदुपयोग करते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. यह भीपढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmms-preparation-to-enter-national-politics-efforts-to-stand-on-the-national-stage/">झामुमो

की राष्ट्रीय राजनीति में उतरने की तैयारी, राष्ट्रीय मंच पर खड़ा होने की कवायद
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही