Search

चांडिल : तुता पंचायत के बाराडीह गांव में पेड़ से झूलता मिला शव

Chandil : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तुता पंचायत अंतर्गत बाराडीह गांव के पेड़ से झूलता एक व्यक्ति का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया. शव की पहचान सोनाहातू थाना क्षेत्र के लोवाडीह निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुआ है. सूचना पर ईचागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि धनंजय सिंह की पत्नी हमेशा बीमार रहती थी. उसकी बीमारी के चलते वह हमेशा परेशान रहता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-bdo-inspected-the-school-hm-in-charge-was-absent-sought-clarification/">सरायकेला

: बीडीओ ने स्कूल का किया निरीक्षण, अनुपस्थित थे प्रभारी एचएम, मांगा स्पष्टीकरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//