Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : 19 वर्षीय युवक की मिली लाश, गला रेतकर हत्या करने की आशंका

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात भी धारदार हथियार से गला रेत कर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. चांडिल थाना क्षेत्र के चैनपुर में मंगलवार को एक युवक की लाश बरामद किया है. युवक की लाश उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर मिली है. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर युवक की लाश देखी तो इसकी सूचना तत्काल उसके घर वालों के साथ चांडिल थाना की पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-late-night-a-wild-elephant-broke-the-wall-and-roof-of-the-house/">बहरागोड़ा

: देर रात जंगली हाथी ने तोड़ी घर की दीवार और छप्पर
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. युवक की लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चैनपुर निवासी बुद्धो माझी के 19 वर्षीय पुत्र विनय माझी के रूप में किया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-raid-on-illegal-sand-mining-at-gauri-ghat-of-kapali/">आदित्यपुर

: कपाली के गौरी घाट पर अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी

गला में धारदार हथियार से रेतने के निशान

जांच के क्रम में मृतक के गले पर धारदार हथियार से रेतने का निशान मिला है. लाश के निकट ही पुलिस ने सब्जी काटने वाला एक छोटा चाकू भी बरामद किया है. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी वरुण यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या गला रेतकर करना प्रतीत हो रहा है. पुलिस को एक छोटा चाकू भी मिला है, जिसमें खून के निशान लगे हैं. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-general-deed-of-cnt-nature-land-occupied-by-former-cm-found-from-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deed/">EXCLUSIVE:

फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड सद्दाम के पास से मिली पूर्व CM के कब्जे वाली CNT नेचर भूमि की बनी जेनरल डीड
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. विदित हो कि चांडिल थाना क्षेत्र में इन दिनों हत्या की वारदात बढ़ गई है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही