Search

 
 
 

चांडिल : बंद कमरे से मिला युवक का खून से लथपथ शव

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर के समीप साही कॉलोनी स्थित एक मकान से पुलिस ने एक युवक का खून से सना शव बरामद किया है. मृतक की पहचान 27 वर्षीय शहनवाज आलम उर्फ बाबू के रूप में हुई है. वह प्लम्बर का काम करता था. उसके शरीर पर चाकू से किए गए हमले के कई निशान हैं. खिड़की से कमरे के अंदर शव देखने के बाद लोगों ने कपाली ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें घटना की सूचना मिली. इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद किया. शव पर लगा खून सूखा हुआ है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-one-day-football-tournament-organized-under-community-policing/">नोवामुंडी

: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
इससे यह प्रतीत होता है कि उसकी हत्या रात में ही की गई होगी. मृतक के गले व अन्य स्थानों पर चाकू से वार किए जाने का निशान मिला है. घटनास्थल पर कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि कोई धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया. कपाली पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है. वहीं कपाली ओपी की पुलिस ने शव को ब्रह्मानंद अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है. मृतक के बड़े भाई गुलरेज आलम ने कहा कि उसके भाई की दो पत्नी है. पहली पत्नी से कुछ अनबन चल रहा था. इस कारण वह दूसरी पत्नी के साथ साही कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था. मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को पहली पत्नी ने अंजाम दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही