Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जंगल में मिली अज्ञात वृद्ध की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव के सामने कोडांग डुंगरी जंगल में एक वृद्ध की लाश बरामद हुई है. मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है. लाश की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर है. बुधवार को जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तब लाश को देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चांडिल थाना की पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-distributed-public-utility-material-in-digha/">मनोहरपुर

: दिघा में सीआरपीएफ ने जनोपयोगी सामग्री का किया वितरण

शव की शिनाख्त नहीं हुई है

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष होगी. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि देखने से यह मालूम होता है कि लाश एक-दो दिन पुरानी है. उन्होंने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-demand-to-install-gate-near-railway-crossing-in-thakura-village/">नोवामुंडी

: ठाकुरा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास गेट लगाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही