Search

चांडिल : आपसी विवाद में धारदार हथियार से दंपती पर जानलेवा हमला

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह थाना अंतर्गत पितकी के पास शनिवार को एक व्यक्ति ने शनि महाराज की पूजा करने जा रहे दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई है. इसकी सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां दोनों का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है. इधर, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-110-people-examined-in-free-health-checkup-camp/">चाईबासा

: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 110 लोगों की हुई जांच

जमीन विवाद पर किया हमला

इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि तिल्ला गांव के मधुसुदन दास और बादल चंद्र दास के बीच पुराना जमीन का विवाद चल रहा है. दोनों के बीच जमीन के बदले मिले मुआवजा बंटवारा को लेकर विवाद है. आरोप है कि मधुसुदन दास के द्वारा जमीन के बदले मिले मुआवजा राशि का बंटवारा बादल दास के साथ नहीं किया जा रहा है. इस मामले पर मधुसुदन दास बार-बार टाल-मटोल कर रहे थे. इसी से गुस्साए बादल चंद्र दास ने शनिवार को मधुसुदन दास और उसकी पत्नी संजीता दास पर धारदार दाउली से हमला कर दिया. दोनों बाइक से शनि महाराज की पूजा करने जा रहे थे. हमले में दोनों के सिर पर गहरा जख्म हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp