Search

चांडिल : नीमडीह में आपसी विवाद में तलवार से जानलेवा हमला, दो जख्मी

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में कुछ दिनों के अंतराल पर एक बार फिर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की घटना घटी है. इस घटना में जिसपर हमला हुआ वह और हमला करने वाला व्यक्ति दोनों जख्मी हो गए हैं. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है. इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने नीमडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cent-percent-result-of-st-xaviers-english-school-and-junior-college/">चाईबासा

: संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज का शत प्रतिशत परिणाम

पुलिस कर रही मामले की जांच

नीमडीह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर निवासी सुबीर दास अपनी दुकान पर थे. इसी क्रम में शनिवार की शाम अमरेश दास तलवार लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा. दुकान में आकर पहले अमरेश ने सामान फेंकना शुरू कर दिया इसके बाद उनपर अचानक तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि इस हमले में सुबीर दास बाल-बाल बच गया. इसके बाद छिनाझपटी में उसके हाथ व पैर पर चोट लगी. इसी क्रम में हमलावर अमरेश दास भी जख्मी हो गया. नीमडीह थाना प्रभारी तंजील खान ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp