Search

 
 
 

Chandil : पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की पुण्यतिथि मनाई गई

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल गोलचक्कर में बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो की पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदधारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ईचागढ़ के विकास पुरुष के रूप में दिवंगत सुधीर महतो को हमेशा याद किया जाएगा. उनके कार्यकाल में हुए अमूलचूल कार्य ईचागढ़ के विकास में मिल के पत्थर साबित हो रहे हैं.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू, चारूचांद किस्कू, झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर किस्कू, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, दिलीप किस्कू, भुगलू सोरेन, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, बैधनाथ टुडू, लखीद्र किस्कू, आशीष मंडल, दीनबंधु महतो, जगदीश सरदार, गुलाब मार्डी, रामनाथ मांझी, अरूप सिंह, मोती सोरेन, शिमल बेसरा, मिलन तंतुबाई, सुमित टुडू, अजय टुडू, बुद्धेश्वर हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-deputy-commissioner-reviewed-the-aspirational-district-and-block-program/">Chandil

:  उपायुक्त ने की आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही