Search

 
 
 

चांडिल में मनी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि

 
Chandil : नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह गांव स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि  मनाई गई. मौके पर उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया. संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर सह वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर पांडेय ने कहा की रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1828 और मृत्यु 18 जून 1858 मराठा शासित झांसी राज्य की रानी और 1857 की राज्यक्रान्ति की द्वितीय शहीद वीरांगना (प्रथम शहीद वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी 20 मार्च 1858 हैं) थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-due-to-the-opening-of-the-canal-of-palna-dam-water-entered-the-fields-crops-are-getting-ruined/">चांडिल

: पालना डैम का नहर खुला रहने से खेतों में घुसा पानी, फसलें हो रही बर्बाद
उन्होंने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुई. बताया जाता है कि रानी लक्ष्मीबाई सिर पर तलवार के वार से शहीद हुई थी. मौके पर  प्रो. सुदीष्ट  कुमार, प्रो.  नावेद,  शांति राम महतो, जयंतो बनर्जी, जगन्नाथ प्रामाणिक, पवन कुमार महतो, अजय मंडल आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-case-registered-against-200-unknown-in-jugsalai-police-station-for-blocking-rail-wheel/">जमशेदपुर:

रेल चक्का जाम करने में जुगसलाई थाने में 200 अज्ञात पर मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही