Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ट्रेन से कटकर हाथी के बच्चे की मौत, जांच में जुटी वन विभाग

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल मुरी रेलखंड पर गुंडा बिहार स्टेशन के निकट रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नवजात हाथी के बच्चे की उम्र करीब ढाई माह की है. हाथी के बच्चे की मृत्यु की खबर पाते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुटे और श्रद्धांजलि स्वरुप पूजा-अर्चना शुरू कर दिया. ट्रेन से टकराने के बाद हाथी का सिर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया. ट्रेन की चपेट में आने के बाद करीब 100 मीटर तक हाथी का बच्चा घसीटता हुआ चला गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दिए. सूचना पाते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए. इस संबंध में वन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उस क्षेत्र में 19-20 की संख्या में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. हो सकता है कि हाथियों का झुंड रेल पटरी पार कर रहा था, इसी दौरान हाथी का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-most-of-the-roads-in-the-rural-areas-are-in-bad-condition-it-is-difficult-to-walk-on-the-road/">बहरागोड़ा

: ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़कें बदहाल, सड़क पर चलना मुश्किल

एक माह के दौरान दूसरे हाथी की मौत

गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन के निकट बच्चा हाथी की ट्रेन से कटकर हुई मृत्यु के पहले चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक वृद्ध हथनी की मृत्यु हुई थी. उस समय वन विभाग की ओर से बताया गया था कि हाथनी की उम्र अधिक होने के कारण उसकी मृत्यु हुई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electricity-rate-of-jbvnl-increased-by-six-percent-from-june-1-common-people-loose-their-pockets/">आदित्यपुर

: एक जून से छह फीसदी बढ़ी जेबीवीएनएल की बिजली दर, आम लोगों की जेब ढीली
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही