Search

 
 
 

चांडिल : अज्ञात वाहन के धक्के से व्यक्ति की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के झाबरी के पास टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, मृतक के सिर पर चोट का गहरा निशान है. घटना शुक्रवार की देर रात की है. शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों द्वारा फोरलेन सड़क के बीच डिवाइडर पर शव देखा गया. जिसके बाद लोगों ने चौका थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-before-planting-paddy-farmers-do-ashadhi-puja-this-is-the-belief-2/">चांडिल

: धान रोपनी से पहले किसान करते है आषाढ़ी पूजा, यह है मान्यता

चौका थाना में किया गया यूडी केस दर्ज

सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया होगा, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई. शव देखने से प्रतीत होता है कि मृतक विक्षिप्त था. इस संबंध में चौका थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/seraikela-kharsawan-bahuda-rath-yatra-of-lord-jagannath-will-leave-today/">सरायकेला-खरसावां

: आज निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा रथ यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही