Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ़ के कुटाम में मादा हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम में सोमवार को सुबह एक वृद्ध मादा हाथी मृत अवस्था में मिली. वृद्ध हथनी की मृत्यु की खबर सुबह पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे. हथनी की मृत्यु की सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई गई. जानकारी के अनुसार मादा हाथी झुंड से बिछड़ने के बाद अकेले उसी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी. पिछले दो माह से वृद्ध हथनी बीमार चल रही थी और खाना-पीना छोड़ दी थी. वन विभाग ने बीमार हथनी के पीछे एक टीम को निगरानी के लिए रखा था. खाना-पीना छोड़ देने के बाद वन कर्मियों ने खाना और पाईप लगाकर उसके पास तक पीने के लिए पानी पहुंचाया गया था.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tte-bullying-in-purushottam-express-ncc-cadet-beaten-video-viral/">जमशेदपुर

: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टीटीई की दबंगई, एनसीसी कैडेट को पीटा, वीडियो वायरल

कराया जाएगा पोस्टमार्टम

इस संबंध में फॉरेस्टर राधारमण ठाकुर ने बताया कि मृत मादा हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके साथ ही हथनी का बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि मादा हाथी की मृत्यु की सही कारणों की जानकारी मिल सके. उन्होंने बताया कि लावा, कुटाम के जंगली क्षेत्र में मादा हाथी लंबे समय से रह रही थी. हथनी के बीमार पड़ने के बाद वन विभाग की ओर से उसके निगरानी के लिए एक टीम को लगाया गया था. वन विभाग की ओर से हाथनी की हर पल की खबर रखी जा रही थी. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के साथ पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंच रही है. पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार वन भूमि पर ही उसे मिट्टी में गाड़ दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि विभाग के हथनी के मृत्यु के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tte-bullying-in-purushottam-express-ncc-cadet-beaten-video-viral/">जमशेदपुर

: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टीटीई की दबंगई, एनसीसी कैडेट को पीटा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही