Search

 
 
 

चांडिल : सेवानिवृत शिक्षक का निधन, संघ ने जताया शोक

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंटी निवासी सेवानिवृत शिक्षक बाउरी प्रमाणिक का हृदयगति रूकने से निधन हो गया. वे वर्ष 2009 में शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे. वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र छोड़ गए हैं. उनका बड़ा पुत्र अरविंद शिक्षक है जबकि छोटा पुत्र मदन सरायकेला जिला न्यायालय में कार्यरत हैं. सेवानिवृत होने के बाद वर्ष 2018 में वे लकवा बीमारी से ग्रस्त हो गये थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cm-raghuvar-distributed-invitation-letter-for-jalabhishek-yatra-in-settlements/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम रघुवर ने बस्तियों में बांटा जलाभिषेक यात्रा का निमंत्रण पत्र

शिक्षक संघ ने जताया शोक

इलाज के बाद वे स्वस्थ भी हो गए थे. इसके बाद घर में घुमने के दौरान अचानक सिर चकराया और वे गिर पड़े. जमीन पर गिरने के बाद उनकी मृत्यु हो गई. उनके निधन के बाद विभिन्न शिक्षक संघों से जुड़े शिक्षकों ने शोक जताया. गुरुवार को बड़ी संख्या में शिक्षक उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही