Search

 
 
 

Chandil : शिशु विद्या मंदिर में रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

 
  • नन्हे भैया-बहनों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
Chandil (Dilip Kumar) : नौरंगराय सूर्या देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रुप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि चांडिल के सब इंस्पेक्टर जॉर्ज पंचम बिरला, समाजसेवी विद्युत दा, समाजसेवी आशीष कुंडू, विद्यालय के प्राचार्य कुणाल कुमार, उप प्राचार्य सुब्रत चट्रजी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि ने भगवान श्री कृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दुओं के जितने भी पर्व हैं, सभी हमें सत्य एवं अच्छाई को अपने जीवन में उतारने का संदेश देते हैं. सुब्रत चटर्जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व और वर्तमान समय में इस पर्व के आयोजन की विषेशता पर विस्तार से बताया. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-representative-distributed-goats-among-nine-beneficiaries/">Ghatshila

: विधायक प्रतिनिधि ने नौ लाभुकों के बीच किया बकरा-बकरी का वितरण

पुरस्कृत हुए बच्चे

कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण, सुभद्रा, बलराम, कंस, बसुदेव, देवकी आदि के रूप में सजे प्रतियोगिता में नन्हे-नन्हे भैया-बहनो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा बैग, टिफिन, बॉक्स आदि पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. पुरस्कार पाने वालों में नर्सरी के प्रथम धनेश्वर, द्वितीय उत्तम सिंह, तृतीय प्रकाश, चतुर्थ नूपुर और प्रिया, एलकेजी में प्रथम प्रिया महतो, द्वितीय मेघनाथ प्रमाणिक, तृतीय दिवाकर और चतुर्थ: शगुन टुडू, यूकेजी में प्रथम शिवम, द्वितीय इशिका शर्मा, तृतीय श्री प्रिया, चतुर्थ स्वाती, प्रथम कक्षा में प्रथम ज्ञान प्रकाश, द्वितीय रिया, तृतीय जयंत, चतुर्थ राधिका ने प्राप्त किया. इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विद्यालय की दीदी रजनी, मीरा, सूरज आदि की भूमिका सराहनीय रही. कार्यक्रम में कई अभिभावक, माता और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही