Chandil (Dilip Kumar) : रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन के दौरान वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद मंगलवार को आदिवासी कुड़मी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव के साथ मिला. वार्ता में सबसे पहले आंदोलनकारियों पर दर्ज मामले को वापस लेने पर चर्चा की गई. मुख्य सचिव ने इस संबंध में डीजीपी झारखंड से बात करने के बाद इसका हल निकालने की बात कही. वहीं कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने पर मुख्य सचिव ने कहा कि मांग पत्र का अध्ययन करने के उपरांत इस विषय पर वे मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा करेंगे. चर्चा के बाद ही इस पर कानून सम्मत या नियम सम्मत कार्यवाई की जाएगी. बैठक में टीआरआई निदेशक नरेंद्र कुमार भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-inauguration-of-class-run-under-ho-language-warang-kshiti-literacy-program/">चाईबासा
: हो भाषा वारंग क्षिति साक्षारता कार्यक्रम के तहत चलने वाले क्लास का उद्घाटन
: हो भाषा वारंग क्षिति साक्षारता कार्यक्रम के तहत चलने वाले क्लास का उद्घाटन
Leave a Comment