Search

 
 
 

चांडिल : इतिहास व अंग्रेजी में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए सौंपा मांगपत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम कॉजेल चांडिल में इतिहास और अंग्रेजी विषय पर स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने की मांग पर मंगलवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा. इसके पूर्व समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सरोज कुमार कैवर्त से मिलकर शिक्षा में बेहतर परिणाम को लेकर चर्चा किया. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र महाविद्यालय सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सभी विषयों पर उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं रहना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यजनक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manki-munda-adhikar-padyatra-reached-sundernagar-on-the-third-day/">जमशेदपुर

: तीसरे दिन सुंदरनगर पहुंची मानकी मुंडा अधिकार पदयात्रा

असमर्थ हो रहे अभिभावक

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर, रांची या अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है. ऐसे में गरीब, किसान व मजदूर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल कर पाना मुश्किल हो गया है. रोजगार के अभाव में और अर्थिक स्थिति ठीन नहीं रहने वाले अभिभावक अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में असमर्थ हो रहे हैं. मौके पर गोपेश महतो, फुलचांद महतो, दुबराज महतो, निखिल रंजन महतो, शंकर सिंह मुंडा, मधुसूदन, फूलचांद, भरत जीत, प्रशांत महतो, दीपक महतो आदि उपाथित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही