Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बीएड नामांकन पोर्टल में फॉर्म भरने की अनुमति देने की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी ने शनिवार को जेसीईसीईबी रांची, जिला के उपायुक्त व कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा है. इसके जरिए स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बीएड नामांकन पोर्टल में फॉर्म भरने की अनुमति देने की मांग की गई है. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के अनुपस्थिति में कार्यालय के प्रधान सहायक को मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-ddc-held-review-meeting-of-schemes-operated-under-mnrega/">सरायकेला

: डीडीसी ने की मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

नामांकन फॉर्म भरने से वंचित रह जा रहे कई छात्र

इस संबंध में उन्होंने बताया कि मांग पत्र में कहा गया है कि अन्य विश्वविद्यालय की अपेक्षा कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र काफी विलंब से चल रहा है. समय पर रिजल्ट प्रकाशित ना होने के कारण सभी विद्यार्थी बीएड का नामांकन फॉर्म भरने से वंचित रह जा रहे है. रिजल्ट आने में अभी और समय लग सकता है, इसलिए छात्र हित को देखते हुए बीएड नामांकन पोर्टल को पुनः खोला जाए और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को एपेयरिंग के तहत आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया जाए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-before-diwali-jharkhand-government-should-announce-4-percent-dearness-allowance-ganguly/">आदित्यपुर

: दिवाली से पूर्व झारखंड सरकार 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा करे : गांगुली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही