Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भाजपा की अमृत कलश यात्रा, पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र

Advertisement
Advertisement

Dilip Kumar

भाजपा ने कुकडू में निकाली अमृत कलश यात्रा

Chandil  : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कुकडू में अमृत कलश यात्रा निकाली. भाजपा व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से एकत्रित माटी को एकत्रित कर कार्यक्रम प्रभारी को सौंपा गया. साथ ही प्रभात फेरी भी निकाली गयी. इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सारथी महतो उपस्थित रहीं. इसके अलावा सच्चिदानंद महतो, मेघनाथ महतो, लक्ष्मी, अनिता समेत कई लोग उपस्थित रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11-chandil-3_815.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />

दूसरी खबर

पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर बीडीओ को  सौंपा पत्र

कुकडू प्रखंड के पलाशडीह गांव के ग्रामीणों ने विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में आज बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा. ग्रामीणों ने बीडीओ से गांव की अधूरी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की. बीडीओ ने ग्रामीणों को मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर मंगल चंद्र महतो, आशुतोष महतो, गुरुपद मांझी, रथु महतो आदि उपस्थित रहे.

स्कूली बच्चों को सबसे अधिक होती है परेशानी

ग्राम प्रधान रमानाथ महतो ने कहा कि पलाशडीह गांव के वार्ड नंबर पांच में दोनों तरफ पीसीसी सड़क बनी है. लेकिन गांव के बीचो-बीच लगभग पांच सौ फीट तक कच्ची सड़क ही है. इस सड़क का निर्माण एक बार भी नहीं किया गया. कच्ची सड़क होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. बताया कि बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति तो और दयनीय बन जाती है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही