Search

Chandil  : ईचागढ़ को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के संबंध में मंगलवार को आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में ईचागढ़ प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने व किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान करने, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए आय, आवासीय व जाति प्रमाण पत्र 24 घंटे के अंदर निर्गत करने की मांग की गई है. किसानों को मुफ्त बीज व खाद मुहैया कराने, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र में पर्याप्त चिकित्सक, कर्मचारी और सभी प्रकार के दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-aidso-discussed-various-educational-problems/">Chandil

: विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर एआईडीएसओ ने की परिचर्चा
मत्स्य पालन करने वाले कृषकों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मरम्मत कार्य चलने वाले सड़कों में जगह-जगह मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है. इसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. वैसे सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य को पूरा करने, जब तक सुवर्णरेखा परियोजना द्वारा संपूर्ण मुआवजा राशि भुगतान नहीं हो जाता है तब तक चांडिल डैम का जलस्तर 179 मीटर पर स्थिर रखने, बेरोजगार युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ जोड़कर स्वरोजगार प्रदान करने, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टीकर पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए अविलंब मरम्मत कराने और कांची वीयर योजना अंतर्गत आदारडीह शाखा नहर में पानी पहुंचाने की मांग की गई है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितुराम महतो, शरत महतो, तुलसी महतो, भगत सिंह मुंडा, विजय दास, बीरबल गोप, शाब्बीर अंसारी, निर्मल महतो, रवींद्र नाथ महतो, वासुदेव दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bhajan-evening-of-har-har-mahadev-seva-sangh-on-19th-at-sakchi-gurudwara-ground/">Jamshedpur

: हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या 19 को साकची गुरुद्वारा मैदान में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp