Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-2026 के छात्रों का परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है. विदित हो कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 मई तक है. संगठन का कहना है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का एबीसी अकाउंट शुक्रवार तक नहीं बन सका है. इसके कारण आधार कार्ड में त्रुटि सुधार नहीं होना बताया जा रहा है. ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित हो जाएंगे और उनका एक वर्ष बर्बाद हो जाएगा. संगठन ने कहा है कि विलंब शुल्क 200 रुपया के साथ फार्म भरने से इस गरीब क्षेत्र के विद्यार्थियों को अधिक खर्च करना पड़ जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-working-committee-meeting-on-may-21-preparations-complete/">चाईबासा

: भाजपा कार्यसमिति की बैठक 21 मई को, तैयारियां पूरी

कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

विद्यार्थियों के हित और उन्हें हो रही परेशानी को देखते हुए छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन सिंहभूम कॉलेज चांडिल कमेटी ने शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा. सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ. सरोज कुमार कैबर्त की अनुपस्थिति में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एके गोराई के मार्फत ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में इस समस्या को देखते हुए फॉर्म भरने की तिथि को बिना विलंब शुल्क के साथ बढ़ाने की मांग किया है. ज्ञापन सौंपने वालों में कॉलेज कमेटी के सदस्य राजा प्रमाणिक, विवेक, महावीर सिंह, अगस्त कुमार आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही