Search

 
 
 

चांडिल : सिंहभूम कॉलेज में स्नातक की सीट बढ़ाने की मांग, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

 
Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल के स्नातक कला संकाय में सीट बढ़ाने की मांग पर एनएसयूआई ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को मांग पत्र सौंपा है. कालेज के प्राचार्य के मार्फत सौंपे गए मांग पत्र में एनएसयूआई ने इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अग्रेंजी विषय में सीट बढ़ाने की मांग की है. पत्र में एनएसयूआई ने कहा कि इन विषयों में सीट लगभग फूल हो चुका है. अभी भी लगभग 40 प्रतिशत छात्र-छात्राएं नांमाकन नहीं ले पाए है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-applications-taken-from-students-for-enrollment-in-four-itis-of-the-district/">चाईबासा

: जिले के चार आईटीआई में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं से लिए गए आवेदन

छात्र-छात्राएं बाहर जाकर पढाई करने में असमर्थ

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निखिल चंद्र महतो के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपने के बाद बताया गया कि चांडिल अनुमंडल के ज्यादातर विद्यार्थी सिंहभूम कालेज चांडिल में पढ़ाई करते हैं. ज्यादातर छात्र-छात्राएं ग्रामीण एवं विस्थापित क्षेत्र के है. जिस कारण छात्र-छात्राएं बाहर जाकर पढाई करने में असमर्थ है. निखिल चंद्र महतो ने कहा कि क्षेत्र के गरीब और विस्थापित विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन सिंहभूम कॉलेज चांडिल में उक्त विषयों की सीट बढ़ाएं ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही