Search

 
 
 

चांडिल : सिंहभूम कॉलेज में 12वीं के छात्राओं को उत्तीर्ण करने की मांग

 
Chandil : चांडिल में मंगलवार को अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्र नेता अशोक गोराई के नेतृत्व में जैक सचिव के नाम सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ. डीके पांडेय को ज्ञापन सौंपा. इसमें 12वीं की परीक्षा में फेल छात्राओं को उत्तीर्ण करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-who-failed-in-inter-camp-at-dse-office-create-ruckus/122897/">जमशेदपुर

: इंटर में फेल छात्रों ने डीएसई ऑफिस पर डाला डेरा, जमकर हंगामा
अभाविप के आकाश महतो ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद रांची ने कोरोना महामारी के मद्देनजर बिना परीक्षा दिए 12वीं के छात्राओं को पास करने का निर्णय लिया था. लेकिन परिणाम में भारी अनियमितता के कारण हजारों छात्राओं को फेल कर दिया गया है. इससे छात्राएं अपने भविष्य को लेकर मानसिक तनाव में हैं. मौके पर अभाविप के शुभंकर कुंभकार, संदीप महतो, प्रदीप मार्डी, ठाकुर बेसरा, संजय महतो, होलिका महतो, राधा सिंह, कविता महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही