Search

 
 
 

मुसाबनी : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के विरोध में ग्रामीणों ने की बैठक

 
Musabani (Sanat Kumar Pani) : मुसाबनी प्रखंड के शांतिनगर में सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है. ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर कब्जे का विरोध शुरू कर दिया है. इससे संबंधित एक आवेदन अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को भी सौंपा गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है. कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष की उपस्थिति में बैठक की. इसमें बाहरी लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का विरोध करने का निर्णय लिया गया. सांसद प्रतिनिधि जयंत घोष ने भी सीआई से बात की. सीआई ने बताया कि जांच में अंचलकर्मियों को भेजा गया है. जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी. मौके पर सुरेश बेहेरा, जगदीश शेखर, पूर्णो पातर, अविनाश सिंह, अजीत कुमार, मिलन बेहरा, अमित राम, धिरज बेहरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-game-of-the-department-of-art-and-culture-failing-to-save-the-folk-art-instrument-prabhat-mahato/">चांडिल

: कला संस्कृति विभाग का खेल, लोक कला वाद्य यंत्र को बचाने में हो रहा फेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही