Search

 
 
 

चांडिल : 20 सूत्री बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

 
Chandil (Dilip Kumar) : प्रखंड सभागार नीमडीह में बुधवार को 20 सूत्री प्रखंड समिति की बैठक अध्यक्ष हरेराम सरदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मनरेगा, प्रधनमंत्री आवास, जेएसएलपीएस, जोहार परियोजना, समाज कल्याण, पेयजल स्वच्छता, स्कूली शिक्षा आदि विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई. मौके पर जो भी त्रुटियां मिली उनमें सुधार लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष, सभी बीस सूत्री सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रधनमंत्री आवास, जेएसएलपीएस, पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता, एजीएम आपूर्ति विभाग आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-raised-the-issue-of-job-of-38-compassionate-wards-of-nit-with-the-education-minister/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता ने एनआईटी के 38 अनुकंपा आश्रितों की नौकरी का मुद्दा को शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही