Search

 
 
 

चांडिल : ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तीन एसआई वायरलेस सेट के साथ प्रतिनियुक्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार में आए दिन होने वाली सड़क जाम से अब लोगों को मुक्ति मिलेगी. सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने चांडिल बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति चांडिल में की है. सड़क पर जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुगम रहे इसलिए तीनों पुलिस पदाधिकारी आपस में सामंजस्य बनाकर ट्रैफिक कंट्रोल करेंगे. इसके लिए उन्हें वायरलेस सेट भी प्रदान किया गया है. विदित हो कि रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार चांडिल थाना के औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान वे चांडिल बाजार में जाम की समस्या से स्वयं रूबरू हुए थे. लोगों को सड़क जाम और ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने तत्काल तीन ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति चांडिल में कर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-police-launched-awareness-campaign-against-drugs/">जमशेदपुर

: नशे के खिलाफ सीतारामडेरा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था देने के लिए पुलिस हर संभव काम करेगी. सड़क पर जाम न लगे इसके लिए चांडिल वासियों को भी पहल करने की जरूरत है. उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वह दुकान का सामान सड़क पर ना रखें और खरीदारों के लिए पर्याप्त जगह छोड़े. सड़क पर दुकान लगने और वाहनों को खड़ा करने के कारण आवागमन बाधित होता है. सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों और दुकान लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि चांडिल मेन रोड के अलावा डैम रोड में भी आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुलिस काम करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही