Search

 
 
 

Chandil :  कारा सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने की सुविधाओं व सुरक्षा व्‍यवस्‍था की समीक्षा

 
Chandil (Dilip Kumar) : समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. मौके पर कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों-बंदियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी, जैमर, सायरन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई.

कैदियों को जेल मैन्‍यूअल के अनुसार सुविधाएं देने का निर्देश

इस दौरान उपायुक्त ने जेल अधीक्षक से कारा की सुरक्षा सहित भोजन-पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में जानकारी लिया. वहीं कैदियों-बंदियों को जेल मैन्‍यूअल के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं देने का निर्देश दिया. वहीं कारा परिसर में पेयजल संबंधित समस्याओं का निराकरण के लिए कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को निर्देशित किया गया. इसके अलावा कारा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को यथाशीघ्र दुरुस्त करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

यह थे उपस्थित, इनको मिला निर्देश

इस अवसर पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, भोजन एवं चिकित्सीय सहायता संबंधित सुविधाओं का जांच करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत, उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधिक्षक मुख्यालय, उप समाहर्ता सामान्य शाखा, जेल अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-thieves-broke-the-lock-of-the-school-in-pathargama-and-took-away-fans-computers-and-other-items/">गोड्डा

: पथरगामा में स्कूल का ताला तोड़कर पंखे, कंप्यूटर व अन्य सामान ले गए चोर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही